हिंदी
Porsche की नई Cayenne Electric की भारत में एंट्री (सोर्स- एक्स)
New Delhi: पोर्शे ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Cayenne Electric को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट- Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric में उतारा है। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 1.77 करोड़ रुपये और 2.28 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी इसे अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश कर रही है।
Cayenne Electric को 2025 के अंत में भारत में इसकी कीमत के साथ पेश किया गया था। अब कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में शोकेस किया है। दोनों वेरिएंट में डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है, यानी आगे और पीछे दोनों एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर मौजूद हैं। इनमें 113kWh की परफॉर्मेंस बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स
स्टैंडर्ड Cayenne Electric का पावर आउटपुट 408hp तक है। लॉन्च कंट्रोल के साथ ओवरबूस्ट मोड में इसकी पावर बढ़कर 442hp तक पहुंच जाती है। यह SUV महज 4.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड 230 kmph है।
Cayenne Turbo Electric इस लाइनअप का ज्यादा ताकतवर मॉडल है। इसमें 1,156hp की पावर और 1,150Nm का टॉर्क मिलता है। यह SUV केवल 2.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार हासिल कर लेती है। कंपनी के मुताबिक, इसकी क्लेम्ड रेंज 623 किमी है।
दोनों मॉडल में Porsche का एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम और एडेप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड दिया गया है। बेहतर हैंडलिंग और कम टर्निंग सर्कल के लिए रियर-एक्सल स्टीयरिंग का विकल्प भी मिलता है।
Auto News: SUV के दौर में भी सेडान की वापसी, जानें पिछले साल कितनी हुई इस कार की बिक्री
स्टैंडर्ड Cayenne Electric में 113kWh की ग्रॉस बैटरी दी गई है। यह एक बार चार्ज करने पर WLTP सर्टिफाइड 642 किमी तक चल सकती है। SUV में 390kW तक DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, फास्ट चार्जर से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 290 से 324 किमी तक की अतिरिक्त रेंज हासिल की जा सकती है।
Cayenne Electric में 22kW तक का ऑनबोर्ड AC चार्जर दिया गया है। कंपैटिबल वॉलबॉक्स की मदद से बैटरी को लगभग 5.75 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। खास बात यह है कि भारत में यह Porsche का पहला मॉडल है जिसमें 11kW वायरलेस चार्जिंग सिस्टम का विकल्प दिया गया है।
SUV के इंटीरियर में 14.5 इंच का कर्व्ड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है। इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। ग्राहक चाहें तो 14.9 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और ऑग्मेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी चुन सकते हैं।
स्टैंडर्ड फीचर्स में 8-वे इलेक्ट्रिक फ्रंट सीटें, 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ और 25W वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग शामिल हैं।
सेफ्टी के लिए SUV में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 2D सराउंड व्यू के साथ पार्क असिस्ट, लेन-चेंज असिस्ट, इंटरसेक्शन असिस्ट, वॉर्न एंड ब्रेक असिस्ट, स्वर्व एंड टर्न असिस्ट और स्पीड लिमिट असिस्ट शामिल हैं।
इसके अलावा अल्ट्रा-वाइडबैंड तकनीक वाला कंफर्ट एक्सेस सिस्टम भी मिलता है। इससे कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक लॉक और जेस्चर कंट्रोल्ड टेलगेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
Location : New Delhi
Published : 30 September 2026, 3:27 PM IST