मिर्जापुर में राजीव गांधी की प्रतिमा खंडन के बाद कानपुर में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

मिर्जापुर में राजीव गांधी की प्रतिमा टूटने के बाद कानपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 June 2017, 5:33 PM IST
google-preferred

कानपुर: मिर्जापुर में राजीव गांधी की प्रतिमा के खंडन के बाद शहर में कांग्रेसियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित के विरोध में कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिलक हाल से विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रदर्शन

इस मामले को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर जमकर भाजपा विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान सीएम योगी और पीएम मोदी के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका और उसके बाद कोतवाली जा कर थाने का घेराव भी किया। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही।

यह भी पढ़ें: राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में महापुरुषों का कोई सम्मान नहीं है। मिर्जापुर में राजीव गांधी की प्रतिमा का टूटना इसका उदहारण है। कांग्रेस के नेताओं का देश की आज़ादी में बड़ा योगदान रहा है। योगी और मोदी की ही देन है इन्होंने ही ये कृत्य करवाया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में लोगों को गिरफ्तार किया जाए। अगर इसके बाद भी कोई कार्यवाई नही होती है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे।

Published : 

No related posts found.