Follow UP: नोएडा की गालीबाज रुचिका सिंह ने मांगी माफी, कहा- मैं 15 साल की हूं, CJP Protest में पीएम के खिलाफ बोली थी गंदे शब्द

PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने के आरोप में घिरी रुचिका सिंह ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। रुचिका ने खुद को 15 साल का बताते हुए कहा कि वह लोगों के उकसावे में आ गई थी। नोएडा पुलिस ने दर्ज की थी जीरो एफआईआर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 August 2026, 11:35 AM IST

Noida: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में चर्चा में आई रुचिका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद रुचिका पहली बार कैमरे के सामने आई। वीडियो में वह हाथ जोड़कर देशवासियों से माफी मांगती नजर आ रही हैं। रुचिका ने अपनी उम्र 15 साल बताते हुए कहा कि वह प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर ऐसी बातें बोल गई, जिनके लिए उन्हें गहरा पछतावा है।

लोगों के कहने और प्रभाव में आकर बोल दिया

वीडियो में रुचिका सिंह ने कहा कि वह जुलाई में अपने दोस्तों के साथ सीधे जंतर-मंतर गई थी। वहां एक विरोध प्रदर्शन चल रहा था और कई अलग-अलग समूह मौजूद थे। रुचिका ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ कई तरह की बातें और गालियां बोल रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को भी ऐसी बातें दोहराने के लिए उकसाया।

PM Modi New Instagram Video: इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का वीडियो आया सामने, Gen Z के लिए कही ये बात 

रुचिका ने कहा कि वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उन्होंने भी कई आपत्तिजनक बातें बोल दीं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

मैंने बहुत गंदी बातें बोलीं, यह पहली और आखिरी गलती

रुचिका ने वीडियो में कहा कि वह केवल 15 साल की हैं और उनसे ऐसी गलती हो गई, जिसके लिए वह शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा, वह गलत था और माफी के योग्य नहीं था। इसके बाद भी वह पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांग रही हैं।

वीडियो में रुचिका ने कहा कि यह उनकी पहली और आखिरी गलती होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह दोबारा ऐसी कोई बात नहीं करेंगी। वह वीडियो में काफी भावुक नजर आई और कहा कि उन्हें इतनी शर्मिंदगी महसूस हो रही है कि वह किसी की नजरों में नजर तक नहीं मिला पा रही हैं।

पहले रुचिका की मां ने भी मांगी थी माफी

इस मामले में इससे पहले रुचिका सिंह की मां भी माफी मांग चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने पुलिस थाने में माफीनामा दिया था। मां ने मामले को लेकर खेद जताते हुए कहा था कि उनकी बेटी से गलती हुई है।

Follow UP: FIR दर्ज होने के बाद नोएडा की रुचिका सिंह का पूरा परिवार गायब, CJP Protest में पीएम मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

यह मामला उस समय चर्चा में आया था, जब नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के झंडे तले आयोजित बताया गया था। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा था।

नोएडा में दर्ज हुई थी जीरो एफआईआर

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में रुचिका सिंह का नाम भी शामिल किया गया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया और पुलिस ने जांच शुरू की। नोएडा पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, धारा 353(1) और धारा 356(1) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।

Location :  Noida

Published :  1 August 2026, 11:35 AM IST