हिंदी
डोईवाला में परवादून जिला कांग्रेस की अहम बैठक में 16 फरवरी को राजभवन घेराव की रणनीति बनाई गई। प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष में भाग लेने का आह्वान किया।
Dehradun: डोईवाला ब्लॉक सभागार में परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की।
बैठक में 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई। प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता के अधिकारों और हक के लिए कांग्रेस पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।