हिंदी
New Delhi : दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। झुग्गियों में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के तीन लोगों—पति, पत्नी और 2 साल की मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई। यह घटना रोहिणी जिले के बुध विहार थाना क्षेत्र स्थित मांगेराम पार्क इलाके की है। जहां 14 अप्रैल की देर रात अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं।
बताया जा रहा है कि करीब 400 गज के प्लॉट में बनी छोटी-छोटी झुग्गियों में प्लास्टिक का कबाड़ रखा हुआ था। जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आधा दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। संकरी गलियों के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच सकीं। जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।
जानकारी के मुताबिक, इस प्लॉट पर 5-6 परिवार रहते थे, जिनमें करीब 18 से 20 लोग शामिल थे। सभी लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।
Location : New Delhi
Published : 16 April 2026, 9:13 PM IST