Sonbhadra: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमभद्र में मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और करीब 60 रुपये कीमत बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है। वहीं जिला सचिव आनंद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं, किसान, नौजवान और व्यापारी सभी त्रस्त हैं।
वही गैस सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रही है, जबकि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले अच्छे दिन लाने का वादा किया था। प्रमोद यादव ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है और जनता परेशान हो रही है।
Sonbhadra: प्रधान की मौत के बाद गांव का हुआ सत्यानाश, बगावत पर उतरे लोग; डीएम के पास पहुंचा मामला
उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की किल्लत के साथ-साथ सिलेंडर के दाम में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले में भी गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार की स्थिति है, लेकिन जिले के जनप्रतिनिधि और भाजपा के मंत्री, घोरावल व सदर के विधायक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं और जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान प्रमोद यादव ने शायरी के माध्यम से भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “क्या हुआ भाजपा सरकार तेरे अच्छे दिन के वादों का, वो कसम, वो तेरा वादा भूलेंगे ना हम। इस बार जनता आपको भुला देगी और जवाब देगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार को आईना दिखाने का प्रयास किया गया।
Sonbhadra Politics: देश में ऊर्जा संकट को लेकर सपा का प्रदर्शन, दिया ये बड़ा बयान
कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। प्रदर्शन में सुरेश अग्रहरी, रवी भारती, अरविंद सरोज, मुन्ना सिंह, संदीप पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location : New Delhi
Published : 17 March 2026, 3:59 PM IST