Sonbhadra: प्रधान की मौत के बाद गांव का हुआ सत्यानाश, बगावत पर उतरे लोग; डीएम के पास पहुंचा मामला

सोनभद्र के लोढ़ी गांव में मनोनीत प्रधान लक्ष्मीनारायण पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप। वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर विकास कार्य ठप होने की शिकायत की और प्रधान को हटाने की मांग की।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 17 March 2026, 1:46 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोढ़ी में मनोनीत ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्राम पंचायत के कई वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने मनोनीत प्रधान लक्ष्मीनारायण पर गांव में विकास कार्यों को रोकने और विभिन्न प्रमाणपत्रों व योजनाओं के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है।

इस पूरे मामले को लेकर ग्राम पंचायत के कई वार्ड सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और एक नामित प्रार्थना पत्र सौंपकर मनोनीत प्रधान का मनोनयन तत्काल निरस्त करने की मांग की।

सड़क दुर्घटना में प्रधान की मौत के बाद हुआ था मनोनयन

वार्ड सदस्यों के अनुसार, फरवरी 2025 में ग्राम पंचायत लोढ़ी के निर्वाचित प्रधान राजकुमार गोंड की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत लक्ष्मीनारायण को ग्राम पंचायत का मनोनीत प्रधान बनाया गया था।

पुलिस की गलती रायबरेली वालों पर पड़ी भारी, मौत को दावत दे रहे ट्रैफिक कर्मी के जिम्मेदार! कब होगा एक्शन?

सदस्यों का आरोप है कि लक्ष्मीनारायण के कार्यभार संभालने के बाद से गांव में विकास कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर होने वाले कई जरूरी काम लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमाण पत्र और योजनाओं के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

ग्राम पंचायत के सदस्यों और ग्रामीणों का आरोप है कि मनोनीत प्रधान द्वारा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे की मांग की जा रही है।

 

पानी की समस्या पर भी नहीं उठाए गए कदम

ग्राम पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि गर्मी के मौसम में गांव में पानी की समस्या काफी गंभीर हो जाती है। इसके बावजूद गांव में पानी का टैंकर चलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

पोखरे के सुंदरीकरण में भी कट मनी का आरोप

वार्ड सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव के प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में भी मनोनीत प्रधान द्वारा कथित तौर पर कट मनी की मांग की गई। इस कारण कई कार्य अधूरे पड़े हुए हैं और योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।

सुबह-सुबह नाले में पड़ा मिला युवक का शव, कोई निशान नहीं… हादसा या साजिश? निचलौल में उठे कई सवाल

प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग

मामले को लेकर ग्राम पंचायत लोढ़ी के वार्ड सदस्यों ने एकजुट होकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो गांव का विकास पूरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 17 March 2026, 1:46 PM IST

Advertisement