महराजगंज में DPRO से अभद्रता के विवाद ने प्रशासन और कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ा दिया है। कर्मचारियों ने प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। डीएम ने मामले की जांच सीडीओ को सौंप दी है।

Maharajganj: जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा के साथ अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत सोहस, विकास खंड पनियरा के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के खिलाफ पंचायत विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय और सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदुम्न सिंह ने एडीओ गुड्डू प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि सतीश सिंह ने 1 अप्रैल 2026 को डीपीआरओ कार्यालय में अभद्रता की थी। इसके अलावा, उन पर पहले भी कई बार पंचायत सचिवों और अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार, धमकी और मारपीट के आरोप लग चुके हैं। इन घटनाओं के चलते कर्मचारियों में डर और असंतोष का माहौल बना हुआ है।
महराजगंज में आग का तांडव: महीनों की मेहनत एक झटके में खाक, प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप
मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर निर्धारित समय के भीतर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो पूरे जिले में पंचायत कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इससे विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।