हिंदी
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जोरों पर है। सुबह 11 बजे तक औसतन 27.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला है। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 30.37% तो पटना में सबसे कम 23.71% वोटिंग हुई है।
राजनीतिक माहौल में अब सियासी तापमान भी चढ़ गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पटना साहिब से सांसद रवि शंकर प्रसाद परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डालने के बाद कहा, “बिहार की जनता विकास के पक्ष में है और NDA की जीत निश्चित है।” मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। पहले चरण में करीब 3 करोड़ 75 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। सभी दलों के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा इन सीटों पर दांव पर लगी है। दूसरा चरण 11 नवंबर को और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Location : Patna
Published : 6 November 2025, 1:08 PM IST
No related posts found.