चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले आरटीओ प्रशासन ने विकास नगर और आसपास के क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी है। हरबर्टपुर और कटा पत्थर में वाहनों की फिटनेस, कागजात और ग्रीन कार्ड की जांच की जा रही है, ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाई जा सके।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरटीओ की तैयारी पूरी (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Vikasnagar: चार धाम यात्रा के शुरू होने से पहले परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में उपयोग होने वाले सभी कमर्शियल वाहनों की सघन जांच अभियान अभी से शुरू कर दिया गया है।
मनीष तिवारी ने बताया कि चार धाम यात्रा में शामिल होने वाले सभी बसों और अन्य कमर्शियल वाहनों के जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसमें वाहन की फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस और ग्रीन कार्ड को प्राथमिकता के साथ चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रहे।
आज खुलेगा 13 लाख छात्रों का भविष्य! 1:30 बजे आएगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक
उन्होंने बताया कि हरबर्टपुर में नव निर्मित बस अड्डे को विशेष रूप से चार धाम यात्रा के लिए तैयार किया गया है। हरिद्वार से आने वाले वाहन जब यात्रियों को लेकर यहां पहुंचते हैं, तो उनकी पूरी तरह से जांच की जाती है। यह स्थान यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण चेकिंग पॉइंट के रूप में कार्य कर रहा है, जहां अधिकारियों की टीम तैनात की गई है।
चार धाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए कटा पत्थर में भी एक अतिरिक्त चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां भी यात्रा में शामिल बसों और अन्य वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और ग्रीन कार्ड की जांच की जाती है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी वाहन बिना जांच के आगे न बढ़े।
विकास नगर बाजार में लगने वाले जाम को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। मनीष तिवारी ने बताया कि बाजार क्षेत्र थोड़ा संकरा होने के कारण पहाड़ों से आने वाले वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि बाकी क्षेत्र खुला है और वहां चार धाम यात्रा की बसों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती।
Gold Price: सोना-चांदी की कीमत पर ईरान-इजरायल युद्ध का बड़ा असर, जानिये क्या है रेट
उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।