हिंदी
नैनीताल का चमत्कारिक चमत्कारिक
Nainital: नैनीताल की शांत झील के किनारे एक छोटी-सी पहाड़ी है। इसी पहाड़ी में प्राकृतिक रूप से बनी एक गुफा में मां पाषाण देवी के दर्शन होते हैं। यहां कोई बड़ा मंदिर नहीं, न ऊँची दीवारें, न भारी-भरकम पूजा सामग्री। बस चट्टानों पर खुदी हुई मां की आकृतियाँ, जिन्हें देखकर लगता है जैसे प्रकृति ने खुद इन्हें बनाया हो। यही वजह है कि यहां आने वाले लोग खुद को बेहद शांत और सुकून भरे माहौल में पाते हैं।
बता दें कि इस जगह पर मां के नौ रूप दिखाई देते हैं, और इन्हीं रूपों को हर सुबह शंख जल से स्नान कराया जाता है। स्नान के बाद जो जल बचता है, उसे अभिमंत्रित माना जाता है। लोग विश्वास करते हैं कि यह पानी कई तरह की बीमारियों में राहत देता है, खासकर त्वचा और हकलाहट से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। कई लोग इसे घर ले जाकर पीने या नहाने के पानी में मिला लेते हैं।
पति के जाने के बाद अकेली रह गई पत्नी, तभी फरिश्ता बनकर आई एक महिला; इंसानियत की मिसाल बनी ये कहानी
पहले यह जल बहुत कम निकाला जाता था, लेकिन अब इसकी मांग काफी बढ़ गई है। इसलिए हर महीने तीन बार खास तिथि देखकर इसे निकाला जाता है। एक बार में करीब 20–25 लीटर पानी मिलता है, जिसे भक्तों में बांट दिया जाता है। जिसके लिए दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों से भी लोग सिर्फ इस जल को लेने यहां तक आते हैं।
यह जगह किसी बड़े धार्मिक स्थल की तरह भीड़भाड़ वाली नहीं है। यहां की शांति, हवा का ठहराव और मां के प्राकृतिक स्वरूपों को देखकर लोग भीतर तक सुकून महसूस करते हैं। कई लोग कहते हैं कि यहां आकर ऐसा लगता है जैसे सारी थकान खुद-ब-खुद दूर हो जाती है।
बड़ी खबर: यूपी विधायक अब्बास अंसारी की अंतरिम जमानत हुई पक्की, सुप्रीम कोर्ट ने तय की ये सख्त शर्तें
मां पाषाण देवी का यह स्थान नैनीताल की उन खूबसूरत जगहों में से एक है, जहाँ लोग सिर्फ दर्शन नहीं, बल्कि मन की शांति लेने आते हैं। यहाँ की सरलता ही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है। यह पाषाण देवी मंदिर नैनीताल ठंडी सड़क में नैनीझील किनारे स्थित है।
Location : Nainital
Published : 13 January 2026, 2:55 PM IST
Topics : Nainital Temple Nainital News Uttarakhand News