जंगल से बढ़ता खतरा, रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का डीएफओ कार्यालय घेराव, वन्यजीव हमलों पर सख्त मांग

रुद्रप्रयाग में जिला कांग्रेस ने डीएफओ कार्यालय घेरा, बढ़ते गुलदार, भालू और बाघ हमलों से सुरक्षा सुनिश्चित करने और तत्काल राहत, मुआवजा व दीर्घकालिक उपायों की मांग की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 February 2026, 7:53 PM IST

Rudraprayag: आज रुद्रप्रयाग में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप कंडारी एवं पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत के नेतृत्व में डीएफओ कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ते गुलदार, भालू और बाघ के हमलों के कारण लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हाल के महीनों में जंगली जानवरों के हमलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है।

ग्रामीणों में भय और असुरक्षा

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले लगभग छह महीनों में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भालू और बाघ ने पालतू पशुओं को शिकार बनाया, जबकि गुलदार ने कई लोगों की जान ले ली। इन घटनाओं से ग्रामीण जीवन, आमदनी और मानसिक सुरक्षा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। भय के कारण कुछ गाँवों से पलायन की घटनाएँ भी सामने आई हैं।

रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक: रातभर चले सर्च अभियान के बाद मासूम का शव बरामद, पढ़ें पूरी खबर

प्रमुख मांगे

1. प्रभावित क्षेत्रों में भालू एवं बाघ के मूवमेंट की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग तुरंत बढ़ाई जाए।
2. वन विभाग द्वारा रात में गश्त बढ़ाई जाए और हाई-रिस्क क्षेत्रों में निगरानी दोगुनी की जाए।
3. गाँवों के पास ट्रैंक्विलाइज़र टीम और आपातकालीन रेस्क्यू यूनिट तैनात की जाए।
4. मानव–वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों को मुआवजा, उपचार और पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराई जाए।
5. ग्रामीणों के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण कार्यशालाएँ आयोजित की जाएं।
6. जहां आवश्यक हो, फेंसिंग और चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए जाएं।
7. वन विभाग, स्थानीय पंचायत और जिला प्रशासन के बीच समन्वय तंत्र मजबूत किया जाए।


8. दो-स्तरीय कार्ययोजना
तात्कालिक: मौजूदा घटनाओं में तुरंत राहत और नियंत्रण उपाय लागू।
दीर्घकालिक: वन्य जीवों के रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश को रोकने हेतु स्थायी समाधान।

Rudraprayag: उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर रुद्रप्रयाग में बड़ी लड़ाई का ऐलान

कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव लक्ष्मण रावत, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष अगत्यमुनि हरीश गुसाई, महावीर सिंह पवार, अवतार सिंह नेगी, पीसीसी दीपा आर्य, रजनी रावत, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र रावत, जिला सचिव विनोद ममगाईं, जिला प्रधान संगठन महामंत्री नरेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जयदीप पवार, पूर्व प्रधान उमेद लाल, तनुज पुरोहित, जगदीश रावत, ताजबर खत्री, सुमित रावत, नीरज राणा और अर्जुन कुमार आदि उपस्थित थे।

Location : 
  • Rudraprayag

Published : 
  • 6 February 2026, 7:53 PM IST