हल्द्वानी में को-ऑपरेटिव बैंक में लगी आग, अहम दस्तावेज जलकर खाक

हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में बुधवार को अचानक आग लग गई। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हादसे में बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।

Nainital: हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की चपेट में आने से बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

‘भू-कानून तोड़ा तो जमीन जाएगी’, नैनीताल में डीएम ने 250 वर्ग मीटर भूमि सरकार के नाम की, आखिर क्या रही वजह?

आग लगने की घटना से बैंक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

नैनीताल घूमने निकलने से पहले जान लें ये बात… बारिश ने बदला पहाड़ों का पूरा नजारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

फायर विभाग मामले की जांच में जुटा

घटना के बाद पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने बैंक का निरीक्षण किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग मामले की जांच में जुटा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आएगी। वहीं बैंक प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है।

Location :  Nainital

Published :  5 August 2026, 11:17 PM IST

Advertisement