नैनीताल में जंगल की आग बुझाते संविदा कर्मचारी की दर्दनाक मौत, खाई में गिरकर गई जान
नैनीताल के बिड़ला क्षेत्र में जंगल की आग बुझाते समय संविदा कर्मचारी आनंद लाल की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर सुरक्षा उपकरणों की कमी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।