हिंदी
होम स्टे-गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई (Img: Dynamite News)
Nainital: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे और गेस्ट हाउसों का सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कुल 6 इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक इकाई को नोटिस जारी किया गया, जबकि तीन इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान गेस्ट हाउस में पर्यटन विभाग की नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद संबंधित संचालक को नोटिस जारी कर आवश्यक स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
वहीं अन्य तीन गेस्ट होम में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रत्येक इकाई पर 10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अधिकारियों ने संचालकों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्वान होम स्टे और एल्फिन गेस्ट हाउस निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए। दोनों इकाइयों में जांच के दौरान किसी तरह की गंभीर अनियमितता सामने नहीं आई।
Nainital: लगातार बारिश से जनजीवन बेहाल, मलबा रास्ते पर आने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें
जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित सभी होम स्टे और गेस्ट हाउसों का नियमित रूप से भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की नियमावली का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी इकाई में नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : Nainital
Published : 31 July 2026, 7:08 PM IST