
योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Nainital: हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 जुलाई को महिला योगा ट्रेनर हत्याकांड का पुलिस ने 22 दिन बाद खुलासा किया है।
पुलिस ने पूरे मामले में योगा ट्रेनिंग सेंटर संचालक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया कि महिला योग टीचर का हत्या आरोपी के बड़े भाई से अवैध संबंध थे जिससे नाराज छोटे भाई ने महिला योगा ट्रेनर की हत्या कर दी।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि योगा ट्रेनर की हत्या के मामले में मृतक की मां ने 3 अगस्त को मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
योगा ट्रेनर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक योगा ट्रेनर जिस योगा सेंटर में काम कर रही थी। उसको अजय और अभय यदुवंशी चलाते थे। जहां महिला का अजय यदुवंशी से अवैध संबंध था। जहां छोटे भाई अभय को नगवार गुजरा और महिला योग ट्रेनर की हत्या कर दी।
आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पूछताछ में आरोपी अभय यदुवंशी ने बताया कि उसके बड़े भाई का अजय फिटनेस योगा सेन्टर नाम से एकेडमी है जिसे दोनों चलाते थे। योगा सेन्टर में मेनेजमेन्ट के सारे काम अभय देखता था। उक्त सेन्टर में मृतक भी काम करती थी।
मृतक और अजय के बीच अवैध सम्बन्धों के चलते अजय ने अपने भाई अभय को खर्चा देना बंद कर दिया और उसको अपने घर से निकाल दिया।
आक्रोश में आकर अभय ने 30 जुलाई को मृतक योगा ट्रेनर के घर पहुंचा और कमरे में रखे उसके दुपट्टे से पीछे से जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अभय टैक्सी से बनबसा तथा वहां से नेपाल भाग गया।
पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा
आरोपी जब वापस उत्तराखंड आया तो पुलिस ने मुखबिर और सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपी को उधम सिंह नगर के नगला से गिरफ्तार कर लिया।
मानसून में तीन महिलाओं की मौत, हल्द्वानी से सामने आया दिल को झकझोर देने वाला मामला
पकड़ा गया आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा मूल रूप से गोल चौक वाल्मिकि नगर थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार का रहने वाला है।
पालतू जानवर पालने वालों के लिए राहत: हल्द्वानी नगर निगम ने शुरू किया ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल
गौरतलब है कि 30 जुलाई को 35 वर्षीय महिला योगा ट्रेनर की उसके घर में हत्या कर दी गई थी। जहां 31 जुलाई को कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी।
हल्द्वानी हत्याकांड: लापता बच्चे की हत्या का रहस्य बरकरार, नहीं मिला मासूम का सिर और हाथ, जांच तेज
पुलिस प्रथम दृष्टिया आत्महत्या मान रही थी लेकिन पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। आखिरकार पुलिस ने 22 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
Location : Haldwani
Published : 20 August 2025, 6:36 PM IST