रिश्तों के नाम पर छल! भाई बनकर जीता विश्वास, फिर महिला के नाम पर ले लिया 1.70 करोड़ का लोन

मुखानी क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने पूर्व सैनिक की पत्नी को मुंहबोली बहन बनाकर 2.58 करोड़ की संपत्ति हड़प ली और 1.70 करोड़ का लोन भी करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 October 2026, 10:32 AM IST

Haldwani: उत्तराखंड के मुखानी थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने खुद को शराब का व्यापारी बताकर पूर्व सैनिक की पत्नी को अपनी मुंहबोली बहन बनाया और फिर भरोसे की आड़ में करोड़ों रुपये का डाका डाल दिया।

पीड़िता भागीरथी जोशी की तहरीर पर पुलिस ने फतेहपुर नील पोखरा नंबर-2 निवासी आरोपी भुवन चंद्र जोशी उर्फ कन्नू जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम: तीन महीने के लिए मांगे थे दस्तावेज

पीड़िता के मुताबिक, फरवरी 2024 में उनकी मुलाकात आरोपी भुवन चंद्र जोशी से हुई थी। आरोपी ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए बिजनेस बढ़ाने का झांसा दिया और पीड़िता को बहन बना लिया। उसने जमीन के कागजात तीन महीने के लिए मांगे और बदले में हर महीने 1.50 लाख रुपये देने का वादा किया। भाई मानकर पीड़िता ने अपने प्रॉपर्टी के सारे असली कागजात उसके हवाले कर दिए।

उत्तराखंड में PG Doctors के लिए 2 साल की सरकारी सेवा अनिवार्य, मेडिकल एडमिशन के बदले नियम

2.58 करोड़ की संपत्ति बेची, 1.70 करोड़ का बैंक लोन भी कराया

आरोप है कि इसके बाद भुवन चंद्र ने बैंक से लोन दिलाने के बहाने पीड़िता से कई खाली और सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में महिला को पता चला कि उसकी लगभग 2.58 करोड़ रुपये की कीमती संपत्ति बिना उसकी जानकारी के बेच दी गई है। इतना ही नहीं, जालसाज ने बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर पीड़िता के नाम पर करीब 1.70 करोड़ रुपये का कर्ज भी चढ़ा दिया।

हरिद्वार का नया रूप: चमगादड़ टापू अब कहलाएगा गंगाद्वीप, नगर निगम बोर्ड बैठक में बदलेंगे कई नाम

पुलिस का कड़ा रुख: आरोपी को भेजा जा रहा नोटिस

इस बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पीड़िता ने तुरंत मुखानी थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने 29 सितंबर की रात आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को नोटिस भेजने की कार्रवाई चल रही है। बैंक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच के बाद आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Haldwani

Published :  1 October 2026, 10:32 AM IST