Nainital: लालकुआं में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, लाखों की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान ऐसा खुलासा किया। टीम ने लाखों की स्मैक बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से कई सामान बरामद किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 October 2026, 6:08 AM IST

Nainita: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लालकुआं क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से 218.04 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 65.40 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक अल्टो कार भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को सुभाष नगर बैरियर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अल्टो कार संख्या UP24-H-4787 को रोककर तलाशी ली गई। कार सवार दोनों आरोपियों के पास से स्मैक बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पटना से लखनऊ आ रहे विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा (36) निवासी सिरौली कला, पुलभट्टा और मो. शफीक उर्फ शफी (51) निवासी मोहम्मदपुर, बहेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नदीम ट्रक ड्राइवर है, जबकि शफीक बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है। पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है।

पुलिस की कार्रवाई

मामले में कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब स्मैक की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

कांग्रेस का कल देशभर में व्यापक प्रदर्शन का ऐलान, विपक्षी नेताओं की हिरासत से गरमाई सियासत

कार्रवाई में लालकुआं पुलिस और एसओजी की टीम शामिल रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने गिरफ्तारी टीम को 2,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Location :  Nainital

Published :  8 October 2026, 6:06 AM IST