अमेरिका से कैंची धाम पहुंचे मैक्स, पहली ही यात्रा में बोले- ऐसा लगा जैसे घर वापस आ गया…

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर अमेरिका से पहुंचे बाबा नीब करोरी महाराज के भक्त मैक्स विलियम्स ने पहली बार बाबा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यहां आकर ऐसा लगा जैसे बाबा ने उन्हें अपने घर वापस बुला लिया हो।

Nainital: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच एक अमेरिकी भक्त की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अमेरिका निवासी मैक्स विलियम्स हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे। पहली बार धाम पहुंचने के बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने उन्हें अपने घर वापस बुला लिया हो।

ऐसे बढ़ा अध्यात्म में रुझान

मैक्स ने बताया कि वर्ष 2020 में संत रामदास जी के व्याख्यानों से प्रेरित होकर उनका रुझान अध्यात्म की ओर बढ़ा। इसके बाद उन्होंने बाबा नीब करोरी महाराज के जीवन और शिक्षाओं को गहराई से जाना। धीरे-धीरे उनकी आस्था इतनी प्रगाढ़ हो गई कि उन्होंने अपना जीवन बाबा की सेवा और उनके संदेश के प्रचार प्रसार को समर्पित कर दिया।

कैंची धाम स्थापना दिवस आज: आस्था के रंग में डूबी बाबा नीम करोली की नगरी, जानिए इस चमत्कारी धाम का पूरा इतिहास

कैंची धाम को लेकर क्या बोले?

स्थापना दिवस के अवसर पर पहली बार कैंची धाम पहुंचे मैक्स ने कहा कि यहां का वातावरण अत्यंत शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है। उन्होंने बताया कि धाम में आने के बाद उन्हें असीम शांति की अनुभूति हुई। यहां के लोगों का व्यवहार, श्रद्धालुओं का उत्साह और बाबा के प्रति समर्पण देखकर वह बेहद भावुक हो गए।

नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान ने रचा इतिहास, 172 किसानों ने भरी पहली हवाई यात्रा; किसान करेंगे सीएम योगी से मुलाकात

उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, उन्हें लगा कि बाबा ने स्वयं उन्हें अपने पास बुलाया है। यह अनुभव उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगा।

पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कैंची धाम में उमड़ी भारी भीड़ के बीच सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी मैक्स ने सराहना की। उन्होंने नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधन को सुव्यवस्थित बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित की जा रही हैं।

Location :  Nainital

Published :  15 June 2026, 1:32 PM IST

Advertisement