
हरिद्वार में भिक्षावृत्ति का मामला
Haridwar: अपने बच्चों के सुखद भविष्य के लिए माँ-बाप कड़ी मेहनत करते हैं, तमाम कष्ट झेलते हैं, लेकिन समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने बच्चों को भीख मंगवाने के लिए इस कदर विवश कर देते हैं कि तंग आकर बच्चे घर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहाँ एक 12 वर्षीय बालक अपने पिता द्वारा भीख मंगवाने से तंग आकर घर से भाग गया।
पुलिस के मुताबिक लक्सर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने पांचों बच्चों को मजदूरी करने और भीख मांगने के काम में लगाया हुआ था। खेलने-कूदने की उम्र में बच्चों से इस तरह का काम लिया जाना बेहद संवेदनहीन या कठोर व्यक्ति ही करवा सकता है।
पिता द्वारा भीख मंगवाने से तंग आकर एक 12 वर्षीय बालक ने घर छोड़ दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। मामला बालक से जुड़ा होने की चलते पुलिस तत्काल हरकत में आयी और उसने बालक की तलाश करते हुए उसे ढूंढ़ निकाला।
पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। बालक ने बताया कि वह पांच भाई-बहन हैं। पिता उनसे मजदूरी व भीख मंगवाने का कार्य करवाता है। भीख मांगने के दौरान ही वह लक्सर आ गया था और दो दिन इधर-उधर भटकता रहा।
देहरादून में ऐप आधारित टैक्सी सेवा का विरोध, स्थानीय चालकों ने की नारेबाजी; जानिये वजह
लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने के मुताबिक लापता बालक को बरामद कर स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। स्वजन को सख्त हिदायत दी गई कि बच्चों से कोई भी ऐसा कार्य न कराएं, जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो। बच्चों का सरकारी स्कूल में प्रवेश कराने का प्रयास किया जाएगा।
उत्तराखंड में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी, अब देहरादून कोर्ट को उड़ाने की धमकी
पुलिस ने बच्चे को परिवार को सौंपते हुए उन्हें बच्चों से गलत काम न कराने की सख्त हिदायत दी और सरकारी स्कूल में दाखिले का प्रयास करने को कहा।
Location : Haridwar
Published : 18 February 2026, 3:17 PM IST