नैनीताल में रातभर अनजान रहा हादसा, सुबह सामने आया खौफनाक मंजर

नैनीताल में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी, लेकिन अंधेरे के कारण घंटों तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब हादसे का पता चला, तब तक बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 September 2026, 11:15 PM IST

Nainital: नैनीताल जिला स्थित रामपुर रोड पर बेलबाबा से आगे देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और टक्कर के बाद बाइक सड़क से काफी नीचे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। रात के अंधेरे में घटनास्थल पर किसी की नजर नहीं पड़ी, जिसके चलते हादसे का पता शुक्रवार सुबह चला।

दो युवको की मौत

सुबह राहगीरों ने सड़क से नीचे झाड़ियों में बाइक पड़ी देखी। पास जाकर देखा तो दो युवक अचेत हालत में पड़े थे। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार हादसा देर रात होने की आशंका है। बाइक सड़क से काफी नीचे झाड़ियों में गिरने के कारण रात में दुर्घटना स्थल दिखाई नहीं दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर UK 06 BN 8480 बताया गया है।

Nainital: नंदा देवी मेले में नैनीताल जाने वालों को मिलेगी राहत, 20 से ज्यादा बसें चलेंगी

जांच में जुटी पुलिस

टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के नंबर और अन्य माध्यमों से दोनों युवकों की पहचान कराने में जुटी है। उनके परिजनों का पता लगाने के बाद स्वजन को हादसे की सूचना दी जाएगी।

क्या लौट आएगी तबाही? नैनीताल पर मंडराया 146 साल पुराना खतरा, इसरो और यूरोपीय सैटेलाइट की रिपोर्ट ने उड़ाई नींद

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि बाइक किस वजह से अनियंत्रित हुई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Nainital

Published :  18 September 2026, 11:14 PM IST