गोरखपुर ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, पुलिस ने ऐसे दबोचे तीन आरोपी

गोरखपुर के चौरीचौरा में आभूषण की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी के गहने और नकदी बरामद की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Gorakhpur: चौरीचौरा थाना क्षेत्र में आभूषण की दुकान से चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन चेन, तीन जोड़ी पायल, छह जोड़ी बिछिया और 5220 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पासवान पुत्र कपिल देव पासवान निवासी पथरहट, थाना गौरी बाजार, देवरिया, अनुज यादव पुत्र मन्नू यादव निवासी चौरी सतहवा, थाना चौरीचौरा, गोरखपुर और अनिकेत यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव निवासी बनकटिया, थाना गौरी बाजार, देवरिया के रूप में हुई है।

22 अगस्त को हुई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त 2026 को अज्ञात चोरों ने वादी की आभूषण की दुकान को निशाना बनाया था। दुकान से करीब 800 ग्राम चांदी, 10 ग्राम सोना और 10 हजार रुपये नकद चोरी होने की शिकायत पर चौरीचौरा थाने में मुकदमा संख्या 335/2026, धारा 305 और 331(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया।

8 मुकदमे एक पर, 15 दूसरे पर: गोरखपुर पुलिस ने दो अपराधियों को घोषित किया दुराचारी, खुली हिस्ट्रीशीट

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई है। मनीष पासवान के खिलाफ गौरी बाजार थाने में वर्ष 2025 का मुकदमा दर्ज है।

अनुज यादव के खिलाफ चौरीचौरा थाने में वर्ष 2024 और 2026 के मामले दर्ज हैं,  जबकि अनिकेत यादव के खिलाफ खजनी और रामपुर कारखाना थानों में पूर्व के मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख पुलिस ने किया है।

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर ऐंठे 7.55 लाख! गोरखपुर में आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, रजनीश मिश्रा, अशोक शर्मा, सौरभ कुमार झा, राजू रंजन सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  18 September 2026, 10:50 PM IST

Advertisement