

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आज तालजामण क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां हाल ही में आपदा आई थी। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने विषम और दुर्गम मार्गों को पार करते हुए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का पता लगाया और राहत शिविरों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का निरिक्षण
Rudraprayag: जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आज तालजामण क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां हाल ही में आपदा का असर हुआ था। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने विषम और दुर्गम मार्गों को पार करते हुए ग्राउंड जीरो पर पहुँचकर प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को जाना। इसके बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, तालजामण में स्थापित राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। राहत शिविर में उपलब्ध सामग्री और व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया, जिसमें खाद्यान्न, दूध के पैकेट और अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।
Rudraprayag में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आज तालजामण क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां हाल ही में आपदा का असर हुआ था। दुर्गम मार्गों को पार कर पहुंचकर उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से संवाद किया और राहत शिविर का गहन निरीक्षण किया। #Rudraprayag #DisasterRelief #GroundZero pic.twitter.com/SX5snWABJ9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 30, 2025
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी गंभीरता दिखाई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि राहत शिविर में चिकित्सकों की टीम निरंतर तैनात रहे और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। इसके अलावा, मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वयं राहत शिविर में रात्रि विश्राम करने की बात कही ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी बेहतर हो सके।
प्रभावित क्षेत्र में मवेशियों की क्षति का भी आकलन करने के निर्देश जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिए। उन्होंने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कर प्रमाण पत्र जारी करने और घायल मवेशियों का उपचार सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने आपदा से हुई भौतिक क्षति का आकलन करने के लिए पाँच टीमों का गठन किया। इन टीमों में इंजीनियर, पटवारी, कानूनगो और तहसील स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। ये टीमें क्षेत्र का सर्वेक्षण कर नुकसान का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन हर संभव सहायता और राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने और पुनर्वास के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम करने की बात की।
उत्तराखंड हाईकोर्ट का अहम आदेश, नन्दा देवी महोत्सव में बकरों की बलि के लिए मिलेगा अस्थायी स्थल?
इस निरीक्षण के दौरान विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी आशीष रावत और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Uttarakhand: नारी शक्ति वंदन महोत्सव में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी, रूद्रप्रयाग में किया रोड शो