हिंदी
Dehradun: विकासनगर में मंदिर में हुए विवाद को लेकर गांव की महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही है। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने हस्तक्षेप किया है।
मामला ग्राम पंचायत लखन वाला का है।
जानकारी के अनुसार विकास नगर तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा लखन वाला में एक मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर ग्रामीणों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसको लेकर मंदिर के पास महिलाएं धरने पर बैठ गई।
क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान पहुंचे धरना स्थल पर
मंदिर में हुई तोड़फोड़ को लेकर महिलाए आक्रोशित हो गई। वहीं विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान की मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रेवेन्यू से जुड़े इस मामले को लेकर भी कई तथ्य मीडिया की समक्ष रखें।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इस तरह की गुंडागर्दी कर रहा है उसकी यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं गांव वालों के साथ हूं।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Vikas Nagar
Published : 12 September 2025, 6:26 PM IST
Topics : Dehradun protest temple dispute Vikas Nagar over women