देहरादून: लच्छीवाला टोल प्लाजा को एलीफेंट कोरिडोर क्षेत्र से हटाने की मांग

पछवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लच्छीवाला में स्थित टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने की मांग की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 August 2025, 5:26 PM IST
google-preferred

देहरादून: पछवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

मोहित उनियाल ने कहा की एलीफेंट कोरिडोर क्षेत्र में यह टोल बनाया गया है। कई सालों से हाथियों द्वारा इस मार्ग का उपयोग किया जाता है जहां अब टोल बना दिया गया है।

विडंबना यह है की टोल प्रशासन द्वारा भी टोल पर एलीफेंट कोरिडोर का बैनर लगाया गया है लेकिन इसके बावजूत टोल धड़ल्ले से चल रहा है।

उनियाल ने कहा की हाथी व अन्य जंगली जानवर जानबूझकर इंसान के मार्ग में नहीं आ रहे है। बल्कि सरकार ने हाथियों के रास्ते में टोल बनाया है और हाथियों का रास्ता रोककर उनके मार्ग में बाधा बन रहे है।

कई बार इस टोल को हटाने के लिए आंदोलन किया गया। इस टोल द्वारा अवैध वसूली की जा रही है व क्षेत्रीय जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस जगह कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मृत्यु भी हुई है।
यह टोल एक्सीडेंट जोन व एलीफेंट कोरिडोर क्षेत्र पर बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस टोल को जल्द से जल्द हटाना चाहिए और इस जगह एलिवेटेड रोड बनाना चाहिए ताकि फ्लाईओवर के नीचे से हाथी व अन्य जंगली जानवर आसानी से रास्ता पार कर सकें।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया गया तो इस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

एक सप्ताह पूर्व लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शाम करीब 7:15 पर एक हाथी एक कार पर हमला कर दिया। हाथी ने कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद कार में बैठे लोगो में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि हाथी ने कार को ज्यादा नुक्सान नहीं पहुंचाया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Location : 
  • doiwala

Published : 
  • 16 August 2025, 5:26 PM IST