देहरादून में ब्लाइंड मर्डर: हत्या करके झाड़ियों में फेंकी लाश; कौन है 35 वर्षीय महिला का दुश्मन?

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में जंगल के बीच प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस महिला की पहचान और कातिलों की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 11 March 2026, 6:47 PM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शांत माने जाने वाले इलाके में जंगल के बीच एक प्लास्टिक के कट्टे में महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। शुरुआती जांच में अंदेशा है कि महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह महिला कौन है और उसके कत्ल के पीछे कौन लोग हैं?

जंगल में बदबू से खुला मर्डर का राज

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुधोवाला इलाके के मांडूवाला रोड पर स्थित जंगल में यह सनसनीखेज मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि बाला सुंदरी मंदिर के पास पिछले दो-तीन दिनों से आसपास के लोगों को तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने पहले इसे नजरअंदाज किया, लेकिन बदबू बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ियों के बीच तलाश शुरू की गई तो वहां एक प्लास्टिक का कट्टा पड़ा मिला। कट्टे को ऊपर से कपड़ों से ढककर छिपाने की कोशिश की गई थी। जब पुलिस ने कट्टा खोलकर देखा तो अंदर एक महिला का शव मिला। यह मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

मैं तुम्हारी बीवी के साथ… दर्दभरे मैसेज के बाद कुंवारी लड़की ने चुनी मौत, शादीशुदा से मोहब्बत करने की कीमत…

35 साल की महिला होने का अंदेशा

पुलिस के मुताबिक, शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 साल के आसपास है। शव की स्थिति से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करीब दो से तीन दिन पहले की गई होगी। लाश सड़ने लगी थी, जिससे साफ है कि वारदात को अंजाम देने के बाद कातिलों ने शव को यहां लाकर फेंक दिया। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या इसी जगह की गई या कहीं और कत्ल करने के बाद शव को यहां डंप किया गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के एसएसपी, एसपी सिटी और प्रेमनगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को तुरंत सील कर दिया गया और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को जांच के लिए बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

भाभी मेरे साथ अवैध संबंध बना लो…महिला ने किया मना तो देवर ने कर दिया ये कांड

पहचान सबसे बड़ी चुनौती

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती महिला की पहचान करना है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला स्थानीय है या किसी दूसरे जिले या राज्य की रहने वाली है। इसके लिए आसपास के इलाकों के गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 11 March 2026, 6:47 PM IST

Advertisement