Uttarakhand: जाम में फंसी एंबुलेंस, ड्राइवर की अभद्रता से हुआ हंगामा, जानें पूरा मजारा

हरिद्वार में उस समय हंगामा मचा जब एक चालक एंबुलेंस को जानें की जगह नहीं दे रहा था। जिसके बाद पूरी सड़क वाहनों से जाम हो गई। यहां जानें क्या है पूरा मामला

बहादराबाद: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बहादराबाद क्षेत्र में स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक पर मंगलवार को भारी ट्रैफिक जाम के कारण एक एंबुलेंस गंभीर मरीज को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब और गंभीर हो गई जब एंबुलेंस को रास्ता देने से इनकार करने वाले एक कार चालक ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता कर दी, जिससे चौक पर हंगामे की स्थिति बन गई।

ये है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह चौक पर ट्रैफिक जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस गंभीर मरीज को लेकर फंसी हुई थी और पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को हटाकर रास्ता साफ करने का प्रयास कर रहे थे। तभी एक कार चालक ने एंबुलेंस को रास्ता देने से साफ इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी द्वारा समझाने पर वह आगबबूला हो गया और कांस्टेबल के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।

वाहन चालकों ने की पुलिस की मदद
देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने की कोशिश की और पुलिस को सहयोग दिया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला और मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कही ये बात
घटना के बाद बहादराबाद पुलिस ने उक्त वाहन चालक की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि डायनामाइट न्यूज ने इस ट्रैफिक जाम और पृथ्वीराज चौक की दुर्दशा को लेकर दो दिन पूर्व विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें चौक पर लगने वाले जाम को लेकर प्रशासन को सतर्क किया गया था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की ये मांग
स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की जाए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी एंबुलेंस या आपातकालीन सेवा में बाधा न आए।

Location :  Haridwar

Published :  25 June 2025, 1:32 PM IST

Advertisement