पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल न देने पर हंगामा, बेल्ट निकालकर कर्मी से मारपीट, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा

रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल न देने पर दो युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट कर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़कर चौकी में बंद किया। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

Rampur: उत्तराखंड के रामपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवक पेट्रोल पंप पर बोतल लेकर पहुंच गए। पूरा मामला रामपुर रोड का है। यहां एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम दो स्कूटी सवार युवक बोतल में पेट्रोल लेने पहुंचे, लेकिन पंप कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए खुली बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया।

युवक ने की गाली-गलौज

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, इससे नाराज युवक अचानक विवाद पर उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने बेल्ट निकालकर पंप कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की खबर फैलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए, जबकि युवकों के साथ आए अन्य साथी भी मौके से भाग निकले।

 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपित युवकों को पकड़कर चौकी ले गई। हीरानगर चौकी पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में अभी पीड़ित कर्मचारी की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

West Asia Crisis: बहरीन के शाह से पीएम मोदी की बड़ी बातचीत, ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को लेकर बोले… पढ़ें पूरी खबर

 एसोसिएशन ने घटना पर तीखी नाराजगी जताई

उधर, पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने घटना पर तीखी नाराजगी जताई है। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि प्रशासन के आदेश अनुसार खुले में पेट्रोल-डीजल देने पर रोक है और जोहरमल एंड संस पेट्रोल पंप संचालक ने नियमों का पालन किया था।

देवघर में एसपी का अचानक निरीक्षण, बिना सूचना पहुंचे सौरभ कुमार, सुरक्षा और जवानों की सुविधाओं की ली जानकारी

आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई

उन्होंने पुलिस व प्रशासन से आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। वहीं अब देखने वाली बात यह है कि आखिर कब तक पुलिस और प्रशासन की ओर से आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई होती है। साथ ही कब तक  पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ाई जाती है।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 21 March 2026, 6:29 PM IST

Advertisement