हिंदी
बिना गारंटी 5 लाख तक का लोन (Img : Google)
Muzaffarnagar : बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों के बीच युवाओं को स्वरोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम अब तेजी पकड़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित भाजपा नेता जगदीश पांचाल के कैंप कार्यालय पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने योजना की जानकारी ली और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए पंजीकरण कराया। कार्यक्रम के दौरान करीब 110 युवाओं ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
शिविर में मौजूद अधिकारियों ने युवाओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवक और युवतियां, जिन्होंने कम से कम आठवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है। इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं। योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को बिना किसी गारंटी के पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
शिविर के आयोजक भाजपा नेता जगदीश पांचाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से प्रेरित होकर उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनके मन में विचार आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। इसी सोच के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रचार-प्रसार और पंजीकरण अभियान की शुरुआत की।
यूपी 2027 चुनाव को लेकर सपा का मिशन तेज, मुजफ्फरनगर में अरविंद गिरी बोले- जनता में बढ़ रहा गुस्सा
जगदीश पांचाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में लाखों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजना के तहत आवेदन करने वाले युवाओं को पंजीकरण से लेकर ऋण स्वीकृति तक हर स्तर पर आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि युवा आगे बढ़ेंगे तो प्रदेश और देश दोनों मजबूत होंगे।
Location : Muzaffarnagar
Published : 15 June 2026, 10:53 PM IST