2 राक्षस नोंच रहे थे 14 वर्षीय लड़की का शरीर और सामने खड़ा था 8 साल का बच्चा, पढ़ें बरेली का रोंगटे खड़े करने वाला मामला

एसएसपी अनुराग आर्य ने इस मामले में तत्काल एक्शन लिया गया। खुद एसएसपी अनुराग आर्य ने वारदात वाली जगह पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला है कि आरोपी विमलेश और उसके साथी ने गन्ने के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 11 August 2026, 2:49 PM IST

Bareilly News: बरेली में एक मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। एक 14 साल की लड़की के साथ 2 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। रेप पीड़िता बकरी चराने के लिए गई थी। वहीं पर दो लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। उसी दौरान एक 8 साल का लड़का मौके पर आ गया। आरोपी तभी मौके से फरार हो गए।

2 लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त लड़की का मां खेत में करीब 500 मीटर दूर काम कर रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में 14 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 2 लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर लड़की की मेडिकल जांच करवाई गई। जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ काफी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

8 साल के बच्चे ने पुलिस को दिया बयान

एसएसपी अनुराग आर्य ने इस मामले में तत्काल एक्शन लिया गया। खुद एसएसपी अनुराग आर्य ने वारदात वाली जगह पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला है कि आरोपी विमलेश और उसके साथी ने गन्ने के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। जब एसएसपी ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि जिस वक्त आरोपियों ने 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया, उस समय बच्ची के घर के पास रहने वाला एक 8 साल का बच्चा खड़ा हुआ था। जिसके पुलिस को बयान दिया।

Location :  Bareilly

Published :  11 August 2026, 2:49 PM IST