महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, मचा हड़कंप

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक महिला ने गुरुवार को पुलिस पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला ने इस बाबत पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 April 2026, 12:54 PM IST

Maharajganj: जनपद में एक महिला ने गुरुवार को कोल्हुई थाने में मारपीट और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला ने इस बाबत पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम लालपुर की निवासी जैबुननिशा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थानाध्यक्ष और एक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये है पूरा मामला

एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में जैबुननिशा ने बताया कि सोमवार को ननद मैरूननिशा और सास सलीमुननिशा को थाने बुलाया गया था। वह अपने सास और ननद के साथ दोपहर करीब 11 बजे थाना परिसर पहुंची। पूछताछ के दौरान औरंगजेब नामक व्यक्ति के साथी ने महिला से उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो पुलिस नाराज हो गई।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की सख्त मॉनिटरिंग लाई रंग, महराजगंज पुलिस नंबर-1

महिला ने लगाया ये आरोप

आरोप है कि कोल्हुई पुलिस ने महिला को माँ-बहन की गाली देते हुए उसके मुंह पर थप्पड़ मारे, जिससे उसके होंठ कट गए। इसके बाद महिला के पैरों को जूते से कुचला गया। महिला जोर-जोर से चीखने लगी तो मारपीट रुकी। एक सिपाही ने भी महिला को पीटा और बेइज्जत किया। महिला ने मार सहन की और बाद में जमानत कराने के बाद इस घटना की सूचना दी।

महिला ने लगाई गुहार

महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी थानाध्यक्ष व सिपाही के खिलाफ कानूनी तथा प्रशासनिक कार्रवाई करने की अपील की है। जानकारी के अनुसार कोल्हुई पुलिस पर लगे आरोप की जांच सीओ फरेंदा को सौंपी गई है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

महराजगंज: गौआश्रय की डीएम ने परखी हकीकत, केयरटेकर और बेहतर व्यवस्था पर दिया जोर

कोल्हुई थानेदार का बयान

इस मामले में कोल्हुई थानेदार अखिलेश सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद था। दोनों पक्षों को 151 में चालान किया गया है।मारपीट और गाली-गलौज के सारे आरोप गलत है।

Location :  Maharajganj

Published :  9 April 2026, 12:54 PM IST