हिंदी
जेवर-नकदी लेकर हुई फरार (Img : pinterest)
Gorakhpur : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में विवाहिता के कथित रूप से प्रेमी के साथ घर से फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला घर में रखे करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। मामले में पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी की गांव के ही एक युवक से काफी समय से जान-पहचान थी। बाद में जान-पहचान प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि 21 जून की रात करीब 8:15 बजे विवाहिता घर से शंका जाने की बात कहकर निकली। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास खोजबीन की। उसका कोई पता नहीं चला।
पति का आरोप है कि बाद में घर की तलाशी लेने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। इसके बाद उसे आशंका हुई कि उसकी पत्नी पड़ोस के युवक के साथ चली गई है।
गोरखपुर : अंधेरे में डीजे की दुकान साफ कर भागे चोर, लेकिन एक गलती ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
पीड़ित ने बताया कि जब वह आरोपी युवक के घर जानकारी लेने पहुंचा तो वहां मौजूद उसके परिजनों और सहयोगियों ने उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस पूरी घटना में गांव का एक अन्य युवक भी सहयोगी की भूमिका में शामिल रहा।
घटना के बाद पीड़ित ने हरपुर बुदहट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नितेश कुमार, उसके सहयोगी अनूप तथा अनिल कुमार, पूनम और श्याम मिलन समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विवाहिता की तलाश के साथ ही सभी आरोपों की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Gorakhpur
Published : 12 July 2026, 6:49 PM IST