हिंदी
तीन आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur : जिले में डीजे की दुकान में सेंध लगाकर महंगे साउंड सिस्टम चोरी करने वाले चोर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। कई दिनों से पुलिस की नजर से बच रहे तीनों आरोपियों को संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई की रात एम्स थाना क्षेत्र स्थित एक डीजे की दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए थे। आरोपियों ने दुकान में रखा महंगा साउंड सिस्टम और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। चोर पांच साउंड चलाने वाली मशीनें, तीन एसआरपी लाइट बॉक्स और एक पायलट मिक्सर लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर एम्स थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में एम्स और चिलुआताल थाने की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश प्रजापति, शुभम साहनी उर्फ राज और संदीप साहनी उर्फ छोटू के रूप में हुई है। तीनों आरोपी चिलुआताल थाना क्षेत्र के शेखपुरवा गांव के रहने वाले हैं।
मासूम बेटियों को गोद में लेकर टंकी पर चढ़ी बेबस मां, गोरखपुर तहसील से सामने आई रूह कपाने वाली खबर
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच साउंड मशीनें, तीन एसआरपी लाइट बॉक्स, चार सर्फी लाइट, एक कनेक्टर, एक पायलट मशीन, एक मिक्सर मशीन और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा बरामद किया। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरे अभियान का नेतृत्व एम्स थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पाण्डेय और चिलुआताल थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है।
Location : गोरखपुर
Published : 12 July 2026, 5:28 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News Theft Case UP Police