महराजगंज : फरारी काट रहा आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आया, एससी-एसटी एक्ट और धर्मांतरण केस का था वांछित

सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और अवैध धर्मांतरण मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद नवी उर्फ लालू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे ककरही पुल के पास से दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 June 2026, 12:00 AM IST

Maharajganj : दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और अवैध धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से कानून की गिरफ्त से बचने की कोशिश कर रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

कई दिनों से चल रही थी तलाश

जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 043/26 में आरोपी मोहम्मद नवी उर्फ नबी मोहम्मद उर्फ लालू (21) पुत्र राज मोहम्मद उर्फ राजधानी की तलाश की जा रही थी। आरोपी चिल्हिया थाना क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मंगलवार को उसे महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस द्वारा उठाए जाने की चर्चा भी रही। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी।

ककरही पुल के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी को जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र स्थित ककरही पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क रही। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उससे आवश्यक पूछताछ की गई और फिर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

महराजगंज में उमस भरी गर्मी के बाद बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इन गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस मामले को संवेदनशील मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में आरक्षी पीयूष कुमार प्रसून, रजनीश, अजय कुमार तथा महिला आरक्षी आँचल कन्नौजिया और नीलू शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Location :  Maharajganj

Published :  11 June 2026, 12:00 AM IST