कोल्हुई में देशी शराब की दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम से लगाई गुहार

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में प्रस्तावित देशी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। आबादी क्षेत्र और धार्मिक स्थल के बीच दुकान खोले जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 June 2026, 3:48 AM IST
google-preferred

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम कुशहां में प्रस्तावित देशी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव के लोगों ने आबादी क्षेत्र और धार्मिक स्थल के बीच शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है।

महराजगंज के किसानों की बदलने वाली है किस्मत! इन फसलों के दम पर जिले को बनाया जाएगा निर्यात हब

ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित शिव मंदिर और छठ घाट के समीप देशी शराब की दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि यह स्थान सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि ग्रामीण लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में शराबियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे महिलाओं, युवतियों और मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इससे गांव का सामाजिक माहौल भी प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

UP Big News: महराजगंज, गोरखपुर, फतेहपुर, रायबरेली, औरैया समेत यूपी के कई जिलों के SDMs को मिला बड़ा तोहफा

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने तथा शराब की दुकान को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में रिंकू तिवारी, पप्पू तिवारी, विशंभर सहानी, रामकेश यादव, दद्दू तिवारी, प्रदीप भारती, अर्जुन गिरी, जगदीश गौड़, कुशुम, गुड़िया, विद्यावती, लीलावती, चम्पा, शोभावती और प्रभावती सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  26 June 2026, 3:34 AM IST

Advertisement