Varanasi: ‘संत परंपरा का अपमान बर्दाश्त नहीं!’ पप्पू यादव के खिलाफ कोतवाली पहुंचे महंत बालक दास

संसद में संत वेशभूषा पहनकर किए गए प्रदर्शन का मामला अब काशी पहुंच गया है। संत समाज ने पप्पू यादव समेत कई नेताओं के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। क्या इस मामले में FIR दर्ज होगी? जानिए पूरा घटनाक्रम।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 1 August 2026, 4:49 PM IST
google-preferred

Varanasi: संसद परिसर में संतों की वेशभूषा पहनकर किए गए राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास के नेतृत्व में संत समाज के प्रतिनिधियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर सांसद पप्पू यादव समेत प्रदर्शन में शामिल अन्य नेताओं के खिलाफ शिकायत दी। संत समाज ने आरोप लगाया कि इस घटना से संत परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंची है और करोड़ों सनातन अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

संत परंपरा का नहीं हो इस्तेमाल

महंत बालक दास ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध-प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन इसके लिए संतों की पहचान और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग करना उचित नहीं है। उनका कहना था कि संसद जैसे गरिमामय मंच पर संत स्वरूप का राजनीतिक उद्देश्य से इस्तेमाल कर पूरे संत समाज की छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।

Varanasi: बौखलाई टीचर ने की क्रूरता की हदें पार, 5 साल के मासूम को पैंट में टॉयलेट करने पर दी दर्दनाक सजा

नेताओं पर  कार्रवाई की मांग

संत समाज की ओर से दी गई तहरीर में पप्पू यादव, राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद सहित प्रदर्शन में शामिल अन्य नेताओं के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

Varanasi: न्याय की आस में पहुंची महिला, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि सुनवाई में मच गया हड़कंप

तहरीर के आधार पर शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया

मामले पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि संत समाज के प्रतिनिधिमंडल से शिकायत प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

Location :  Varanasi

Published :  1 August 2026, 4:49 PM IST

Related News

Advertisement