सभासद पर जमीन कब्जाने व जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज के चौक नगर पंचायत क्षेत्र की एक महिला ने स्थानीय सभासद और उनके परिजनों पर जमीन कब्जाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 June 2026, 6:58 PM IST

Maharajganj: नगर पंचायत चौक के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-01 निवासी दोलत देवी ने स्थानीय सभासद और उनके परिजनों पर पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) महाराजगंज को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।

मारपीट और जान से मारने की धमकियां

दोलत देवी का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि नगर पंचायत के सभासद नरोत्तम प्रसाद, उनके पुत्र शिवशंकर प्रसाद और अन्य परिजन राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया

पीड़िता के अनुसार उन्होंने 12 जून 2026 को चौक थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इससे परिवार के सदस्यों में भय और असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।

UP Crime: एक कॉल, एक कार और एक मासूम की मौत, मेरठ का दिल दहला देने वाला मामला

अप्रिय घटना की आशंका

दोलत देवी ने बताया कि उनके पति गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं, जबकि उनका बड़ा पुत्र सेना में तैनात है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं। ऐसे में लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है और किसी अप्रिय घटना की आशंका से डरा हुआ है।

लखनऊ में कप्तान गिल और इशान किशन ने चौके-छक्के की बरसात की पर भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके परिवार और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

Location :  Maharajganj

Published :  17 June 2026, 6:58 PM IST