हिंदी
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा गांव के पास मंगलवार रात नहर में गिरने से करीब 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से देर रात से ही किशोर की तलाश में जुटी हुई है।
कौशांबी के चक अहमदीपुर गांव के तीन बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में बच्चे हाथ जोड़कर जिलाधिकारी से गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने की अपील करते नजर आए। बच्चों ने बताया कि शाम होते ही गांव की गलियों में अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण उन्हें जरूरी काम से बाहर निकलने में डर लगता है। बच्चों ने यह भी बताया कि गांव के आसपास खेत हैं, जहां से जंगली जानवरों के आने का खतरा बना रहता है।
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों की अनदेखी कर तेज आवाज में डीजे बजाना 12 संचालकों को भारी पड़ गया। कोतवाली नगर पुलिस ने शाहगंज घंटाघर से बस स्टेशन क्षेत्र तक तेज आवाज में डीजे और ट्विटर हॉर्न बजाने के आरोप में 12 संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दायूं जनपद में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है। नीले ड्रम में मिले शव ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब सवाल यह है कि आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल को कोर्ट कौन-सी सजा सुनाएगा?
Location : Lucknow
Published : 30 September 2026, 9:55 AM IST