हिंदी
MLC चुनाव नतीजों पर बोले सपा विधायक अमिताभ बाजपेई (Img: Dynamite News)
Kanpur: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी के आर्यनगर विधानसभा से विधायक अमिताभ बाजपेई ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणामों ने प्रदेश में बदलते राजनीतिक माहौल की झलक दिखाई है। उनके मुताबिक, गोरखपुर से लेकर वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और मथुरा तक आए नतीजे भाजपा के लिए चुनौती का संकेत हैं।
अमिताभ बाजपेई ने गोरखपुर सीट का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जीत हासिल करने के लिए भाजपा को काफी मशक्कत करनी पड़ी, पसीना आ गया। उन्होंने चुनाव में बेईमानी होने का आरोप भी लगाया। वाराणसी के परिणाम पर उन्होंने कहा कि वहां सपा कार्यकर्ताओं ने दो रात तक जागकर मेहनत की तब जाकर नतीजा सामने आया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और बताने के लिए पर्याप्त है कि हम 2027 चुनाव के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
Kanpur News: राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को महारैली, कानपुर से कार्यकर्ताओं को बुलावा
सपा विधायक ने प्रयागराज, आगरा और मथुरा के परिणामों को भी अपने दावे के समर्थन में बताया। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे लोगों ने भी भाजपा को नकारा है। सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके अनुसार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बताती है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में मजबूती से जुट रही है।
Kanpur News: डीसी लॉ कॉलेज विवाद! छात्रों ने किया प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का रुख सख़्त
कानपुर को लेकर अमिताभ बाजपेई ने दावा किया कि सपा इस बार पहले से अधिक सीटें हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन और कार्यकर्ता पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी करेंगे और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।
Location : Kanpur
Published : 29 October 2026, 6:37 PM IST
Topics : Amitabh Bajpai Kanpur News Samajwadi Party UP Assembly Election 2027 UP MLC election results 2026