हिंदी
भीषण गर्मी फोटो सोर्स-Google
Lucknow: पूरा देश भीषण गर्मी से उबल रहा है। सबसे ज्यादा बुरा हाल उत्तर प्रदेश का है। उत्तर प्रदेश में लू से किसी के मरने की खबर नहीं है लेकिन गत दिवस अजमेर में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी दिनेश शर्मा की मौत ने सबको झकझोर दिया। आज बुधवार को प्रदेश में बांदा सर्वाधिक गरम जिला रहा। बांदा जिले में तापमान 48.2 डिग्री रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
11 जिलों में बढ़ सकता है इतना पारा
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वहीं सबसे बड़ी बात है कि गर्मी से लोगों का बुरा हाल है साथ ही अगले 7 से 8 दिन तक भीषण गर्मी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
UP Crime: चाउमीन बनाने के लिए चुराई गैस! पाइपलाइन में सेंधमारी कर चल रहा था कारोबार
बादां सबसे गर्म
उत्तर प्रदेश की बात करे तो गर्मी का अलग ही कहर है ऐसे में अगले दो दिन के लिए प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट है। बता दें कि दुनिया में 100 सबसे ज्यादा गर्म शहरों में 40 शहर यूपी के हैं। वहीं बांदा का तापमान 48 डिग्री के पार चला गया है।
Summer School Holiday 2026: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-बुलंदशहर समेत कहां-कहां स्कूल बंद
यूपी के इन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी
इस लिस्ट में सबसे ऊपर गर्मी की बात करें तो बांदा,मुरादाबाद,इटावा, और औरैया का नाम है, जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रयागराज, बदायूं रामपुर फतेहपुर, संभल, मिर्जापुर, बिजनौर,एटा, अलीगढ़, बलरामपुर, बरेली, और वाराणसी में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
Location : Lucknow
Published : 20 May 2026, 4:53 PM IST
Topics : IMD Alert Latest News UP News UP Weather