
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Lakhimpur Kheri: कानून से बचकर भाग रहा एक और शातिर आखिरकार शिकंजे में आ गया। लूट और आपराधिक वारदातों में शामिल यह आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन STF की सटीक रणनीति ने उसके भागने के रास्ते बंद कर दिए। आधी रात को हुई इस गिरफ्तारी ने अपराध की दुनिया में हलचल मचा दी है।
STF की बड़ी कार्रवाई
यूपी एसटीएफ (Uttar Pradesh Special Task Force) को 18 मार्च 2026 को बड़ी सफलता मिली, जब लखीमपुर खीरी में दर्ज लूट और डकैती के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अंशुल शुक्ला उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को हरदोई जिले के माधोगंज थाना क्षेत्र के अशोकनगर कस्बा कुरसठ इलाके से देर रात करीब 1:35 बजे दबोचा गया।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
एसटीएफ को फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश मिले थे। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में टीम लगातार इनपुट जुटा रही थी। उप-निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम हरदोई में सक्रिय थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद है। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
West Bengal Election: भाजपा ने बर्तन मांजने वाली महिला को दिया टिकट, पढ़ें कलिता माझी की पूरी कहानी
आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि साल 2019 में उसके बड़े भाई ने एक हत्या की थी, जिसमें वह भी जेल गया था। वर्ष 2021 में जेल से बाहर आने के बाद 2024 में उस पर छेड़खानी का केस दर्ज हुआ और उसे फिर जेल जाना पड़ा। इसके बावजूद वह अपराध की दुनिया से बाहर नहीं निकला।
सचिन तेंदुलकर की बेटी ने फिर सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, Photos Viral
बैंक मित्र लूटकांड में था फरार
साल 2026 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरधान थाना क्षेत्र में एक बैंक मित्र से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन अंशुल फरार चल रहा था। इसी वजह से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
Location : Lakhimpur Kheri
Published : 18 March 2026, 5:22 PM IST
Topics : crime news Lakhimpur Kheri UP News UP Police UP STF