
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी के इस मौसम में लगातार हो रही कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बिजली की बढ़ती मांग और लोड के चलते कई इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इससे सप्लाई व्यवस्था और अधिक बाधित हो रही है और कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रह रही है।
इस बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल अपने हित साधने में लगी है। उन्होंने दावा किया कि सरकार अब अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त नहीं है, इसलिए जन समस्याओं से दूरी बना रही है।
उप्र में असहनीय ‘महा विद्युत आपदा’ की वजह से लगातार बढ़ते आक्रोश से बचने के लिए भयभीत भाजपाई विधायक-सांसद दिखावटी चिट्ठी के रूप में जिस ‘काग़ज़ी कवच’ से ख़ुद को बचाना चाह रहे हैं, वो चिट्ठी दरअसल अपनी सरकार को लिखा कोई ‘जन हित का पत्र’ नहीं है बल्कि भाजपा रूपी डूबते जहाज़ को…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 25, 2026
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न हो और जनता को सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध कराई जाए।
भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग दिन-रात बिजली संकट से जूझ रहे हैं और राहत की उम्मीद कर रहे हैं।
Location : Lucknow
Published : 25 May 2026, 1:48 PM IST