हिंदी
एशिया का विशाल शिवलिंग फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Gonda Prithvi Nath Mandir: उत्तर प्रदेश की धरती धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों से भरी हुई है। इन्हीं में से एक है गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र में स्थित बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर, जो अपनी आस्था, इतिहास और विशाल शिवलिंग के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यहां स्थापित शिवलिंग को एशिया के सबसे बड़े शिवलिंगों में गिना जाता है। आइए जानते है मंदिर के इतिहास के बारे में...
मान्यताओं के मुताबिक, इस मंदिर का संबंध महाभारत काल से जोड़ा जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार जब पांडव वनवास के दौरान इस क्षेत्र से गुजरे थे, तब उस दौरान उन्होंने यहां भगवान शिव की साधना की थी। ऐसा माना जाता है कि उसी समय शिवलिंग प्रकट हुआ, जिसे आज पृथ्वी नाथ शिवलिंग के नाम से जाना जाता है इसी वजह से इस मंदिर की धार्मिक महत्ता बेहद बढ़ जाती है।
मंदिर की सबसे बड़ी खासियत इसका विशालकाय शिवलिंग है। बता दें कि यहां शिवलिंग इतना ऊंचा है कि भक्तों को जलाभिषेक करने के लिए पंजों के बल खड़ा होना पड़ता है। सावन और महाशिवरात्रि के दौरान यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
इतिहासकारों और स्थानीय परंपराओं के अनुसार, मंदिर का पुराना नाम भीमेश्वर महादेव माना जाता था, जो समय के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुआ। मंदिर की वास्तुकला और आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को विशेष आकर्षित करता है।
DN Exclusive: घर, कार, AC और इमारतें हो रहीं खाक, जीवन दांव पर; जानें आग लगने का बड़ा कारण और बचाव
सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी
सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी यह मंदिर बेहद खास माना जाता है। दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा पृथ्वीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है।
Location : Gonda
Published : 25 May 2026, 2:54 PM IST
Topics : Gonda Prithvinath mandir UP Temple UP News