भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का संकल्प, मुजफ्फरनगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए हजारों पौधे

मुजफ्फरनगर में पौधारोपण का महाअभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बेगराजपुर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम और एसएसपी ने पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 July 2026, 11:43 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आज मुजफ्फरनगर में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान चलाया गया। बेगराजपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।

इस साल लगाए जाएंगे इतने पौधे

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल प्रदेशभर में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों की सहभागिता से बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल आज का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar: सैद नगला में तालाब का पानी घरों में घुसा, तीन दिन छतों पर रहने को मजबूर हुए परिवार

संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन, सभी थाना परिसरों, पुलिस चौकियों और विभिन्न पुलिस कार्यालयों में 15 हजार से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग ने भी पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar: बाढ़ का तांडव और प्रशासन का मेगा एक्शन, गांवों में पानी घुसते ही डीएम ने संभाला मोर्चा; रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Location :  Muzaffarnagar

Published :  12 July 2026, 11:43 AM IST

Related News

Advertisement