महराजगंज में 32 लाख पौधे बदलेंगे तस्वीर, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने रचा हरियाली का नया इतिहास
महराजगंज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक ही दिन करीब 32 लाख 38 हजार पौधे लगाकर हरियाली का नया रिकॉर्ड बनाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी से चले इस अभियान में पौधों की जियो टैगिंग और नियमित संरक्षण पर भी जोर दिया गया।