हिंदी
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
संभल: पिशाच मोचन तीर्थ स्थल पर निर्माणाधीन लिंटर गिरने की घटना के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर पालिका ने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। वहीं, कार्य की निगरानी कर रहे जेई अमन वर्मा को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। हादसे में तीन लोग घायल हुए थे।
लखनऊ: राजधानी में नकली और री-लेबलिंग कर बेची जा रही दवाओं के कारोबार पर कार्रवाई की तैयारी है। एफएसडीए (FSDA) ने आधा दर्जन फर्मों और मेडिकल स्टोरों को जांच के दायरे में लिया है। विभाग साक्ष्य जुटाने में जुटा है और जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की करीब 2 हजार लीज और किराया संबंधी सौदों की जांच शुरू हो गई है। जनपथ मार्केट, इंजीनियरिंग चौराहा और पेपर मिल कॉलोनी समेत कई संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। सहायक आयुक्त स्टांप ने संबंधित पत्रावलियां तलब कर जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।
बरेली: बरेली पुलिस ने 10 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत और अंकुश शामिल हैं, जिन्होंने ठगी का नेटवर्क फैला रखा था। पुलिस ने आरोपियों को कैंट और बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Location : Lucknow
Published : 10 July 2026, 8:58 AM IST