
केस दर्ज करने का दिया आदेश
बदांयू : उत्तर प्रदेश के बदांयू से खबर सामने आई है। यहां न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन बिसौली पंकज कुमार पाण्डेय ने पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए ।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन बिसौली पंकज कुमार पाण्डेय ने पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए ।
जमील अहमद ने कोर्ट में दायर किया था वाद
जानकारी के मुताबिक, विपक्षी दीपक कुमार पीडी , अंकित मिश्र, विकास सक्सेना, सौरभ सक्सेना व विकास कुमार अपनी कार से लाठी-डंडे व तमंचे लेकर आए और उसे गालीगलौज करते हुए उसकी गैराज में लगी फ्लैक्सी फाड़ दी थी । विकास सक्सेना ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर किया। जो उसके कान के पास से निकल गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की
घटना को लेकर पुलिस पर सवाल खड़ा
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, बिसौली कोतवाली पुलिस समेत एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।पूरे घटना को लेकर पुलिस पर सवाल खड़ा करता है कि फायरिंग के घटना के बाद भी पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है कि इस पर कार्यवाही क्यों नहीं की। जिससे सीधा कोर्ट का सहारा पीड़ित को लेना पड़ा।
बाराबंकी में सिंचाई विभाग की लापरवाही से मसौली रजबहा नहर बनी नदी, किसानों की उपजाऊ जमीन बहकर बर्बाद
Barabanki: जलभराव-यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, नगर क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण
Location : badaun
Published : 5 July 2025, 4:42 PM IST
Topics : case court Dynamite News Latest News register UP News