UP News: बदायूं में आफत…तूफान में गिरा स्वागत बोर्ड, लोगों की जान बची

बदायूं में आई तेज आंधी और तूफान ने दातागंज कस्बे में जमकर कहर बरपाया। दातागंज से बदायूँ जाने वाले मुख्य मार्ग पर ब्लॉक के पास लगा नगरपालिका का विशाल स्वागत बोर्ड तेज हवा के झोंकों को सहन नहीं कर...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 May 2026, 6:16 PM IST

Budaun: बदायूं में आई तेज आंधी और तूफान ने दातागंज कस्बे में जमकर कहर बरपाया। दातागंज से बदायूँ जाने वाले मुख्य मार्ग पर ब्लॉक के पास लगा नगरपालिका का विशाल स्वागत बोर्ड तेज हवा के झोंकों को सहन नहीं कर सका और भरभराकर सड़क पर आ गिरा।

बड़ा हादसा होने से टला

गनीमत रही कि घटना के समय मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बोर्ड गिरने से सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोर्ड को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

Ghaziabad Murder Case: संपत्ति के लिए बेटे ने पार की सारी हदें, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर बनाया खौफनाक प्लान… 

दुकानदारों में भी अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। कुछ ही मिनटों में ब्लॉक के पास लगा लोहे का भारी-भरकम स्वागत बोर्ड तेज आवाज के साथ सड़क पर गिर पड़ा। बोर्ड के गिरने से आसपास के दुकानदारों में भी अफरा-तफरी मच गई।

Kanpur Dehat News: बिरहुन हादसे के पीड़ित परिवार के लिए आगे आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पढ़े पूरी खबर

बोर्ड को हटाने का काम शुरू

फिलहाल नगरपालिका प्रशासन ने गिरे हुए बोर्ड को हटाने का काम शुरू कर दिया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में लगे अन्य बोर्डों की भी जांच कराकर उनकी मजबूती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Location :  Budaun

Published :  7 May 2026, 6:13 PM IST