हिंदी
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बड़ी खबरों के त्वरित अपडेट के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 20 सितंबर 2026 को हम आपके लिए यूपी की हर जरूरी खबर का एक साथ अपडेट लेकर आए हैं।
प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ सकती हैं। कहीं बारिश और मौसम का बदला मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा सकता है तो कहीं अपराध और प्रशासन से जुड़े मामलों में नए अपडेट सामने आ सकते हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर भी आज नजर बनी रहेगी।
ऐसे में अलग-अलग खबरों को खोजने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह मिलती रहेगी।
लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के अन्य जिलों की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे। मौसम का नया अलर्ट हो, कोई बड़ा हादसा, अपराध की खबर, प्रशासनिक कार्रवाई, ट्रैफिक अपडेट या सियासी हलचल—हर जरूरी खबर पर हमारी नजर रहेगी।
21 सितंबर 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और जनसरोकार से जुड़ी हर बड़ी खबर की पल-पल की अपडेट। घटनाक्रम बदलने के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा।
देवरिया में खाकी पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि दबंगों के प्रभाव में पुलिस ने एक गरीब परिवार के घर में घुसकर मारपीट की और दिव्यांग व महिलाओं को घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़ित का दावा है कि जिस मकान को लेकर विवाद है, उसका मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है।
बरेली होटल किंग हेरिटेज में डॉ. अनीस बेग की पहल और नेतृत्व में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे
देवरिया जनपद के नगर पंचायत मदनपुर के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में सड़क की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क पर आए दिन राहगीरों, छात्रों, व्यापारियों और दोपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह इसी बदहाल सड़क पर एक छात्रा बाइक से गुजर रही थी। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल छात्रा को संभाला और बाइक को सड़क के किनारे किया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Location : Lucknow
Published : 21 September 2026, 8:28 AM IST