Live Now

UP Breaking News: यूपी में आज क्या बदलेगा? मौसम से सियासत तक हर बड़ी खबर पर रहेगी नजर

UP Breaking News: उत्तर प्रदेश में आज मौसम, सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर रहेगी। लखनऊ, नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी समेत प्रदेश के सभी जिलों की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट एक ही लाइव ब्लॉग में लगातार पढ़िए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 September 2026 , 10:15 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बड़ी खबरों के त्वरित अपडेट के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 20 सितंबर 2026 को हम आपके लिए यूपी की हर जरूरी खबर का एक साथ अपडेट लेकर आए हैं।

प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ सकती हैं। कहीं बारिश और मौसम का बदला मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा सकता है तो कहीं अपराध और प्रशासन से जुड़े मामलों में नए अपडेट सामने आ सकते हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर भी आज नजर बनी रहेगी।

ऐसे में अलग-अलग खबरों को खोजने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह मिलती रहेगी।

लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के अन्य जिलों की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे। मौसम का नया अलर्ट हो, कोई बड़ा हादसा, अपराध की खबर, प्रशासनिक कार्रवाई, ट्रैफिक अपडेट या सियासी हलचल—हर जरूरी खबर पर हमारी नजर रहेगी।

20 सितंबर 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और जनसरोकार से जुड़ी हर बड़ी खबर की पल-पल की अपडेट। घटनाक्रम बदलने के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 20 Sep 2026 10:15 AM (IST)

      Muzaffarnagar Live Update: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में वाहन चोरी गैंग का वांछित आरोपी घायल

      Muzaffarnagar Live Update: बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में क्राउन स्कूल के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में वाहन चोरी के गैंगस्टर मामले में वांछित बिलाल उर्फ मंकी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

      बदमाश के कब्जे से एक बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बिलाल मेरठ का रहने वाला है और उसके खिलाफ चोरी व गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। सूचना मिलने पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

    • 20 Sep 2026 09:13 AM (IST)

      UP Election 2027 Live Update: पूर्वांचल में सीटों का नया गणित?

      लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन तेज होने की चर्चा है। संभावित फॉर्मूले में अपना दल (एस), निषाद पार्टी और सुभासपा को पूर्वांचल में करीब 50 से 55 सीटें दिए जाने की बात सामने आ रही है, जबकि पश्चिमी यूपी में रालोद को अधिकतम 20 सीटें देने का प्रस्ताव चर्चा में बताया जा रहा है।

       

    • 20 Sep 2026 09:12 AM (IST)

      देवरिया Live Update: जनता दर्शन की शिकायत पर मौके पर पहुंची टीम

      देवरिया: जनता दर्शन में मिली शिकायत के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम हरैया बसंतपुर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता गुंजमती देवी ने देवरिया-हाटा मार्ग चौड़ीकरण के दौरान गाटा संख्या 235 से मिट्टी निकाले जाने और बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की थी। टीम ने मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी कराई।

    • 20 Sep 2026 09:12 AM (IST)

      UP Weather: यूपी से मानसून की विदाई शुरू

      उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने और 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने के आसार हैं। ऐसे में राज्य में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ इलाकों में स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

      यहां पढ़ें पूरी खबर

      UP Breaking News: यूपी में आज क्या बदलेगा? मौसम से सियासत तक हर बड़ी खबर पर रहेगी नजर

Location :  Lucknow

Published :  20 September 2026, 9:09 AM IST

Advertisement